फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   67 nominations file in cantt board election

कैंट बोर्ड चुनाव में 67 नामांकन

Tue, 09 Dec 2014 02:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 09 Dec 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
67 nominations file in cantt board election
छावनी परिषद के चुनाव में सोमवार को कुल 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक चली।
विज्ञापन

चार बजे तक जो प्रत्याशी गेट के अंदर दाखिल हुए सिर्फ उन्हीं के आवेदन लिए गए। एक को देर से आने पर वापस लौटा दिया गया।
एक प्रत्याशी का नाम देर शाम तक फीड नहीं हो पाया था। आवेदनों में यदि किसी तरह की शिकायत है तो परिषद कार्यालय में 11 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती है।
नाम वापसी तिथि 12 दिसंबर तय की गई है।
छावनी परिषद के चुनाव में जुलूस के साथ नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशियों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह सात बजे से ही ढोल और नगाड़े के साथ जमकर प्रचार प्रसार किया।

समर्थकों को साथ लेकर रास्ते में सभी से मिलते हुए नामांकन स्थल पहुंचे। इन प्रत्याशियों में कुछ पुराने तो ज्यादातर नए प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं।
महिला प्रत्याशियों ने भी समर्थकों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
फूल, मालाओं से लदे प्रत्याशियों को देखकर लग रहा था, जैसे विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। कई प्रत्याशियों का चेहरा भी ठीक से नहीं दिख रहा था।
छावनी परिषद कार्यालय परिसर के बाहर मुख्य गेट तक ही समर्थकों को जाने की इजाजत थी। उसके बाद प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया।
जुलूस से पहले नामांकन करने वाले ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र में कई जगह होर्डिंग भी लगा रखी है। नामांकन के बाद से  सभी अपने अपने क्षेत्रों मे पहुंचकर प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed