{"_id":"6a2db3c79ace00f35c04c073","slug":"659-lakh-men-and-551-lakh-women-will-elect-the-village-government-kanpur-news-c-220-1-akb1002-144184-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 6.59 लाख पुरुष व 5.51 लाख महिलाएं चुनेंगी गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 6.59 लाख पुरुष व 5.51 लाख महिलाएं चुनेंगी गांव की सरकार
Sun, 14 Jun 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव को लेकर अभी तिथियां घोषित नहीं हुई है। बीते बुधवार को पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस बार 6.59 लाख पुरुष व 5.51 लाख महिला मतदाता गांवों की सरकार चुनेंगे।
बीते साल 23 दिसंबर को कच्ची मतदाता सूची जारी की गई थी। जिले में कुल 10 ब्लाॅक और 618 ग्राम पंचायतें हैं। वर्ष 2021 की मतदाता सूची में 1221687 मतदाता शामिल थे। पक्की पंचायत मतदाता सूची में कुल 205195 नाम कट गए हैं। अब 1210928 मतदाता पक्की सूची में हैं। मतदाताओं को नौ अंक का स्टेट वोटर नंबर दिया गया है। यह नंबर पहचान और चुनाव प्रबंधन प्रक्रिया व्यवस्थित करने में मददगार होगा। पक्की सूची में 659640 पुरुष व 551288 महिला मतदाता हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना के निर्देशानुसार 10 जून को पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजीत पांडेय ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में अब कोई संशोधन या नाम बढ़ाया नहीं जा सकता है।
.......................
बयान............
आमजन को निशुल्क देखने के लिए पंचायत मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय(संबंधित तहसील), ब्लॉक कार्यालय एवं सभी बीएलओ के पास उपलब्ध है। - अमित कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत)
विज्ञापन
..........................
ब्लॉक वार मतदाताओं की स्थिति
ब्लॉक -कुल ग्राम पंचायतें - पुरुष - महिला
अकबरपुर - 59 -65289 -54841
सरवनखेड़ा- 51 -68275 -58394
अमरौधा - 64 -64613 -54515
मलासा - 65 -62807 -52166
डेरापुर - 55 -53939 -44666
झींझक - 46 -59616 -49512
संदलपुर - 57 - 51109 -42189
राजपुर - 56 -53751 -43906
मैथा -74 -76144 -63225
रसूलाबाद-91 -104127 -87874
कुल -618 -659640 -551288