फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   65% polling in first phase kanpur dehat

छिटपुट हिंसा के बीच 65.18 फीसदी मतदान

Sat, 10 Oct 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 10 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
65% polling in first phase kanpur dehat
 पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 65.18 फीसदी मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के  प्रथम चरण में अकबरपुर ब्लाक में 65 प्रतिशत, मैथा ब्लाक में 66 प्रतिशत  और सरवनखेड़ा ब्लाक में 64 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


पहले चरण में जिला पंचायत की दस सीटों पर 175 और बीडीसी की 1167 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हुआ।
पहले चरण में अकबरपुर की बारा, जगनपुर, तिंगाईं, मैथा ब्लाक की रंजीतपुर की मवैया और औंगी, सरवनखेड़ा ब्लाक की कटेठी, तिलौंची, उमरन भुजपुरा सीटों की दस जिला पंचायत सीटों को लिए वोट डाले गये।
विज्ञापन


कुल 270 मतदान केंद्रों पर 2,35,750 वोट डाले गए। भुजपुरा और खानचंद्रपुर में मारपीट व फायरिंग की घटनाएं भी हुईं। शेष स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर मतदान केंद्रों पर दोपहर बाद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण में बीडीसी की कुल 249 सीटों पर 1167 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इनमें अकबरपुर ब्लाक 74, मैथा की 91, सरवनखेड़ा 84 की बीडीसी सीटों के लिए वोट डाले गए।

वहीं, सरवनखेड़ा की उमरन सीट पर दो फर्जी वोट डालने को लेकर उपद्रव भी हुआ। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान भी किया।


जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने बताया कि मतदान में कही कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। कुछ स्थानों पर मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने की खबर मिली थी। जिले पुलिस बल ने मौके पर जाकर दुरुस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed