फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   65 people associated with eight patients found corona suspect, Health Department took 137 samples

coronavirus: आठ मरीजों से जुड़े 65 लोग कोरोना संदिग्ध मिले, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 137 सैंपल लिए

Sun, 26 Apr 2020 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
65 people associated with eight patients found corona suspect, Health Department took 137 samples
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए आठ लोगों के नजदीकी रहे 65 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए। इनके सैंपल ले लिए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाम तक कुल 137 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन का पता लगाया जा रहा है। कुछ चिह्नित भी कर लिए गए हैं। लक्षण उभरने पर उनके सैंपल की जांच कराई जाएगी। तलाक महल से दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक व्यक्ति संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गया। दूसरी महिला है। इसके साथ ही यतीमखाना चौराहे के पास से कुछ महिलाओं को क्वारंटीन किया गया है, जिससे संक्रमण का पता चल जाए और कोई संक्रमण की चपेट में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉटस्पॉट कर्नलगंज और चमनगंज के बीच बेकनगंज का तलाक महल का यह हिस्सा अभी तक बचा रहा है लेकिन दो संक्रमित मिलने के बाद यह भी हॉटस्पॉट बन गया। यहां संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि एक किमी के दायरे में आने वाले हर घर का सर्वे कराया जाएगा। अभी तक ढाई लाख घरों का सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed