फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   64 contenders voted for District President

Kanpur News: जिलाध्यक्ष के लिए 64 दावेदारों ने ठोकी ताल

Thu, 09 Jan 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
64 contenders voted for District President
इटावा। भाजपा में जिलाध्यक्ष चुनने की कवायद अब तेज हो गई है। गुरुवार को जिला कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया चली। सभी वगोZं से कुल 64 पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नामांकन करके ताल ठोंकी।
विज्ञापन




भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चयन के लिए सुबह से परिसर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पहुंच गए थे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी को नामांकन जमा किए गए। इन दावेदारों में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव महेश दुबे, डाॅ. रमाकांत शर्मा व गोपाल मोहन शर्मा शामिल हैं। शिव महेश दुबे वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। वहीं डॉ. रमाकांत शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य हैं।
विज्ञापन




जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, विक्रम अग्रवाल, शिवाकांत चौधरी, जितेंद्र गौड़ ने दावेदारी ठोंकी है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य, कुर्मी समाज से आने वालीं ज्योति गुप्ता और आकांक्षा गुप्ता ने भी नामांकन किया है। पूर्व पदाधिकारी रहे कृपा नारायण तिवारी, जितेंद्र जैन हैप्पी, विवेक रंजन गुप्ता, विकास भदौरिया आदि नेताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। विमल भदौरिया, विवेक शाक्य तथा अशोक चौबे ने भी दावेदारी की है। मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने बताया कि एमपी सिंह तोमर, अनंत अग्रवाल, नवल शुक्ला, मन नारायण तिवारी, मनोज गुप्ता व आकांक्षा गुप्ता सहित 12 नामांकन प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन पत्र दिए गए हैं। इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक रामचंद कनौजिया को नामांंकन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन






ब्राह्मण वर्ग से एक महिला सहित 25 नामांकन किए गए हैं। क्षत्रीय वर्ग से 14 नामांकन, पिछड़ा वर्ग से दो महिला समेत 16 नामांकन पत्र भरे गए हैं। अनुसूचित वर्ग से तीन नामांकन व अल्पसंख्यक जैन समाज से दो नामांकन भरे गए। प्रदेश परिषद सदस्य के लिए ब्राह्मण वर्ग से चार नामांकन, क्षत्रिय वर्ग से एक नामांकन, ओबीसी वर्ग से चार नामांकन, अनुसूचित वर्ग से दो नामांकन तथा एक वैश्य महिला का नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed