{"_id":"ad7f2f557b9a1ddd0ce8052d1e087f8c","slug":"62-per-cent-of-the-candidates-left-the-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती प्रक्रिया में देरी से नाराज करीब 62 फीसदी अभ्यर्थियों ने रविवार को स्टेनोग्राफर ग्रुप सी, डी की परीक्षा छोड़ दी। शहर के 53 केेंद्रों पर 22113 अभ्यर्थियों को पेपर देना था लेकिन उपस्थित 8573 हो सके।
विज्ञापन
एसएससी की स्टेनोग्राफर परीक्षा रविवार को एक पाली (दोपहर 2 से 4 बजे) में कराई गई। हिंदी, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन पूछे गए। रिजनिंग भी आया, जिसे हल करने में अभ्यर्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
हालांकि कम उपस्थिति के कारण तमाम केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो सकी। जहां परीक्षा हुई, वहां तमाम कमरे खाली रहे। कुछ कक्ष निरीक्षक और मजिस्ट्रेट की देखरेख में ही परीक्षा करा ली गई। अभ्यर्थियों का कहना था कि अधिकारी, कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया लटकी है। तमाम पदों की भर्ती परीक्षा कराई गई लेकिन रिजल्ट नहीं आए।
विज्ञापन
अब अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम हो गई है। एसएससी की ज्यादातर परीक्षा से 40 से 50 फीसदी अभ्यर्थी नदारद रहते हैं। इस बार 62 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी, जो रिकार्ड है।
टफ रहा गेट का पेपर
कानपुर। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2016 का दूसरा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट रविवार को कराया गया। इसमें 23 अलग-अलग सब्जेक्ट से संबंधित क्वेश्चन पूछे गए। पेपर देकर निकले ज्यादातर स्टूडेंटों ने क्वेश्चनों को टफ बताया। साथ ही कहा कि अब 19 मार्च को आने वाले रिजल्ट का इंतजार है। 19 फीसदी स्टूडेंटों ने पेपर छोड़ा है।
गेट के ऑनलाइन टेस्ट से आईआईटी, आईएसएम धनबाद और आईआईएससी की एमटेक सीटें भरी जाएंगी। इसका पहला पेपर शनिवार को हुआ था। दूसरा पेपर रविवार को शहर और उन्नाव के सात सेंटरों पर कराया गया।
अंतिम दिन की परीक्षा 81 फीसदी स्टूडेंटों ने दी है। पेपर के पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। टीसीएस के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर ने बताया कि गेट का आयोजन शांति एवं निष्पक्ष तरीके से कराया गया।
इसका स्कोर आईआईटी में एडमिशन के लिए मान्य होता है। स्कोर कार्ड को आधार बनाकर ही पब्लिक सेक्टर की कंपनियां (आईओसी, एनटीपीसी, सेल, भेल, एचएएल सहित अन्य) जॉब भी देती हैं।