फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बंद घर में घुसे लोग, पुलिस ने लिए फिंगर प्रिंट

बंद घर में घुसे लोग, पुलिस ने लिए फिंगर प्रिंट

Thu, 28 Mar 2019 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
बंद घर में घुसे लोग, पुलिस ने लिए फिंगर प्रिंट
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर में कोटेदार रामनरेश तिवारी हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। बुधवार को कोटेदार के बंद घर में कुछ लोग घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। अब पुलिस फिंगर प्रिंट के सहारे हत्याकांड का खुलासा करने में जुट गई है।
विज्ञापन


चांदपुर निवासी कोटेदार रामनरेश तिवारी का एक मकान कादरीगेट और दूसरा मकान चांदपुर में है। इसी मकान में उनका कोटा भी है। 14 मार्च को कोटेदार रामनरेश तिवारी लापता हो गए थे। 15 मार्च को अपहरण की रिपोर्ट के बाद 16 मार्च को उनका शव आवास विकास निवासी एके पाठक के आवास के बाहर स्थित नाला में एक सफेद रंग के फट्टा (बोरी) में बंद पड़ा मिला था।
विज्ञापन


पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अभी तक कई लोगों को पकड़कर पूछताछ कर चुकी है। बीते दिनों सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो लोग सफेद रंग की बोरी लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं और जब लौटकर आ रहे हैं तो खाली हाथ हैं। इस फुटेज के आधार पर पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो कोटेदार रामनरेश तिवारी के चांदपुर स्थित बंद मकान में बुधवार शाम को कुछ लोग घुस गए। गुरुवार को आसपास के लोगों ने मकान का पिछला गेट खुला देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कोटेदार के आवास की छानबीन की। इसके बाद मौके से फिंगर प्रिंट लिए।


शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन शायद पीछे वाला गेट बंद करना भूल गए। तफ्तीश में पता चला कि कमरे की तलाशी ली गई है। हालांकि परिजनों ने बताया कि कोई सामान चोरी नहीं गया है। कोतवाल ने बताया कि हो सकता है कि कातिल सुबूत मिटाने के लिए आए हों। मौके से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। इन फिंगर प्रिंट का मिलान कराने के लिए पकड़े गए लोगों के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। मौके से मिले फिंगर प्रिंट से घटना का खुलासा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed