{"_id":"5c705306bdec224ba94b7b2a","slug":"61550865158-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर चौराहे पर 45 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर चौराहे पर 45 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कानपुर-हमीरपुर-सागर हाईवे पर घाटमपुर में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय ने घाटमपुर चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। दो माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सात सौ मीटर लंबे दो लेन वाले फ्लाईओवर की लागत करीब 45 करोड़ रुपये होगी। यह डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा।
कानपुर से कबरई हाईवे (एनएच-86, अब एनएच-34) घाटमपुर से गुजरता है। यह स्टेट हाईवे-46 (पुखरायां, घाटमपुर और बिंदकी मार्ग) को घाटमपुर में क्रास करता है। हमीरपुर की तरफ से हर रोज मौरंग व गिट्टी लदे हजारों ट्रक कानपुर की तरफ आते और जाते हैं। इसी तरह सिकंदरा से घाटमपुर होते हुए चौडगरा की तरफ प्रतिदिन एक हजार से अधिक ट्रक गुजरते हैं। ऐसे में यहां जाम लगता है। विधायक कमलरानी वरुण की पहल पर जिला प्रशासन ने एनएच-34 पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसे परिवहन मंत्रालय मंजूरी दे चुका है। एनएचएआई के महाप्रबंधक/सहपरियोजना निदेशक पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि कानपुर-हमीरपुर रोड पर दो लेन के फ्लाईओवर का निर्माण पीएनसी हाईवेज लिमिटेड करेगी। इसकी डिजाइन की तकनीकी जांच के बाद मौके पर काम शुरू होगा।