{"_id":"5c0d6fe9bdec224143674a6d","slug":"61544384489-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को टक्कर मार बस पलटी, एक की मौत 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को टक्कर मार बस पलटी, एक की मौत 25 घायल
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। साढ़-जहानाबाद मार्ग स्थित रिंद नदी के पास एक निजी बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बस पर सवार 25 यात्री घायल हो गए। इनमें दस घायलों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। बस पर दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम निवासी पिता-पुत्र भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
रविवार सुबह कानपुर से सवारियां लेकर निजी बस जहानाबाद (फतेहपुर) जा रही थी। सुबह 9 बजे रिंद नदी के ढाल पर बस पहुंची। तभी, सामने से आ रहे बाइक बाइक सवार राजू वर्मा (28) निवासी ग्राम रोटी (डिघरुआ) थाना चांदपुर (फतेहपुर) को बचाने के चक्कर में बस बेकाबू हो गई और बाइक सवार को चपेट में लेकर पलट गई। बस का चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद साढ़-जहानाबाद मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को एक ओर हटवाने के बाद यातायात सामान्य करवाया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार राजू वर्मा को सीएचसी भेजा गया लेकिन, उसकी रास्ते में मौत हो गई। वह काम के लिए बाइक से गांव नसड़ा (नर्वल) जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
इधर, आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। बस में सवार शाबान खान (60), उसका बेटा शहजाद (23) निवासी चिंबर पाटली, पुलिस स्टेशन दमहाल हाजीपोरा, कुलगाम जम्मू (कश्मीर) के साथ, हरीलाल धानुक, उसकी पत्नी माया (38), बेटा निर्मल (22) निवासी देवपुरा, होरीलाल धानुक (35) निवासी कोरथा, ओमप्रकाश पांडेय (60), निवासी पपरेंदा, जहानाबाद (फतेहपुर), सागरा (52) निवासी दारागंज जहानाबाद (फतेहपुर), नीरज सविता (22) निवासी धनवाखेड़ा (बिंदकी) फतेहपुर, शिवशंकर अरख (50) और बेटा बेटा वीरसिंह (17) निवासी असेनियां (बिरहर), गोलू अवस्थी (32) निवासी बिरहर और मीरा देवी (49) निवासी जहानाबाद (फतेहपुर) समेत 25 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी भीतरगांव और जहानाबाद (फतेहपुर) भेजा गया। अस्पताल से दस घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। घायलों में शामिल कश्मीर निवासी शाबान खान और उसका बेटा शहजाद जहानाबाद कसबा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।