{"_id":"5be9d0bfbdec22698b7fdb27","slug":"61542049983-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी चालक पर गैर इरादतन हत्या की बढ़ेगी धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी चालक पर गैर इरादतन हत्या की बढ़ेगी धारा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर आठ दिन पहले छेड़छाड़ के आरोपी चालक पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ेगी। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मालूम हो कि छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती टेंपो से दो छात्राएं कूद गई थीं जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। रविवार को उपचार के दौरान एक की कानपुर में मौत हो गई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन टेंपो को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।
पांच नवंबर को पेपर देकर घर वापस लौटने के दौरान हाईवे पर आ रही एक टेंपो को रोककर दो छात्राएं बैठ गई थीं। आरोप है कि टेंपो चालक ने रास्ते में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें शुुरू कर दीं। वहीं, गांव के सामने टेंपो भी नहीं रोकी। इससे परेशान छात्राएं चलती टेंपो से कूद गई थीं। इससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने दौड़ाकर टेंपो समेत चालक बर्रा निवासी राघवेंद्र को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसे छोड़ दिया। परिजन छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। 9 नवंबर को एक छात्रा के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को उपचार के दौरान की कानपुर हैलट में एक छात्रा की मौत हो गई थी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक राघवेंद्र पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चालक पर दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। वहीं, चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।