{"_id":"5ac26e634f1c1bf4618b50d9","slug":"61522691683-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर एजेंसी में लगाई नकब, चोरी का प्रयास विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर एजेंसी में लगाई नकब, चोरी का प्रयास विफल
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। चोर नकब लगाकर ट्रैक्टर एजेंसी में घुस गए। खटपट पर आसपास लोगों की नींद खुल गई। भीड़ की आहट पर चोर भग गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
थाना नवाबगंज के गांव दनियामानपुर निवासी सर्वेश कुमार राजपूत की मोहम्मदाबाद के गांव मुरहास कन्हैया में ट्रैक्टर एजेंसी है। रविवार रात करीब एक बजे एजेंसी के अंदर घुस गए। केबिन को खोल कर सामान निकलने लगे। पड़ोसी राजेश वर्मा की पत्नी खटपट सुनकर पति को सूचना दी। सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़
जुटने पर चोर भाग गए। राजेश वर्मा ने इसकी सूचना सर्वेश राजपूत को दी। सर्वेश अपने कर्मचारी भगवानदास के साथ दुकान पहुंचा। शटर खोल कर देखा तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। केबिन का ताला भी टूटा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सर्वेश ने बताया कि दुकान में चोरी होने से बच
गई। उसने बताया कि इसी साल जनवरी में दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। अभी तक उसका खुलासा नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। एक चोर मुंह ढंके था। फुटेज के आधार पर शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर एजेंसी में चोरी का प्रयास
सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद, पीड़ित ने तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो