फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो ट्रांसफार्मर फुंके, दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति ठप

दो ट्रांसफार्मर फुंके, दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति ठप

Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रांसफार्मर फुंके, दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति ठप
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला ग्राटगंज में 630-630 केवी के दो ट्रांसफार्मरों में सोमवार सुबह फाल्ट के चलते आग लग गई। ट्रांसफार्मरों के धू धू कर जलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सब स्टेशन से तत्काल आपूर्ति बंद कराई गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर, पूरे दिन बिजली न आने से कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ग्राटगंज और खटिकपुर सिद्दीकी में विद्युत आपूर्ति के लिए 630-630 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगे है। इनसे पूरे मोहल्ले के लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर में भरे तेल के आग पकड़ने से वह धूं धूं कर जलने लगा। इसकी
विज्ञापन


चपेट में आने से पास में रखा दूसरा 630 केवी का ट्रांसफामर भी आ गया और वह भी जलने लगा। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों और दमकल टीम को दी गई। दोनों ट्रांसफार्मरों को मिलने वाली बिजली आपूर्ति की लाइन काट दी गई। इसके बाद दमकल ने वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया। इससे मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पूरे दिन बिजली सप्लाई बंद रही। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू होकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों में आग से बिजली गुल
मोहल्ला ग्राटगंज और खटिकपुर सिद्दीकी में हुई घटनाएं, दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed