फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बांदा के मछुआरों के रिहाई के हो रहे प्रयास

बांदा के मछुआरों के रिहाई के हो रहे प्रयास

Thu, 08 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बांदा के मछुआरों के रिहाई के हो रहे प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव के मछुआरों को गुजरात में समुंदर में शिकार करते समय पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत सरकार मछुआरों की रिहाई के लिए लगातार प्रयासरत है। विदेश मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक 1584 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े जा चुके हैं।

जसईपुर गांव के मछुआरे हर वर्ष मछली का शिकार करने गुजरात जाते हैं। समुंदर में शिकार करने पर उन्हें ठेकेदार द्वारा दिहाड़ी दी जाती है। इस वर्ष भी जुलाई में यहां के मछुआरे गुजरात गए थे। 2 नवंबर 2017 में समुद्र में पोरबंदर में नाव से शिकार करते समय भूलवश पाकिस्तान की सीमा वाले समुंदर में दाखिल हो गए। 11 मछुआरों को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तब से ये कराची की जेल में हैं। पकड़े गए मछुआरों में रज्जू, राजू, पप्पू, अखिलेश, अमित, बाबू, चंद्रप्रकाश, विक्रम, देवीशरण, महेंद्र, ओमप्रकाश आदि शामिल हैं। उधर, कमाऊपूतों के गिरफ्तार हो जाने से जसईपुर में उनके परिवारों में मायूसी है। सपा के राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने 29 दिसंबर को शून्य काल के दौरान राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में मुद्दा उठने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में सांसद को भेजे पत्र में कहा है कि पाकिस्तान में बंद मछुआरों को रिहा कराने के लिए लगातार राजनयिक प्रयास किए जा रहे हैं।


विदेश मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक 1584 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े जा चुके हैं। उन्हें भारत सरकार ने अपने प्रयासों से रिहा कराया है। 145 मछुआरे 29 दिसंबर 2017 और 146 मछुआरे 8 जनवरी 2018 को रिहा होकर वापस आ गए हैं।


बांदा के मछुआरों की रिहाई के लिए कर रहे प्रयास
राज्यसभा में मुद्दा उठने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी जानकारी
जसईपुर गांव के 11 मछुआरे बंद हैं कराची जेल में
समुद्र में मछली का शिकार करते समय पाक सेना ने पकड़ा था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed