फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पहली जनवरी से बिना आधार नहीं मिलेगी खाद

पहली जनवरी से बिना आधार नहीं मिलेगी खाद

Sat, 16 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
पहली जनवरी से बिना आधार नहीं मिलेगी खाद
फर्रुखाबाद। नए साल यानी 2018 से किसानों को बिना आधार के खाद भी नहीं मिल पाएगी। शासन ने खाद दुकानों पर पॉश मशीनें लगाना जरूरी कर दिया है। मशीन पर किसान का अंगूठा लगवाया जाएगा उसके बाद ही खाद मिलेगी। आधार न होने की स्थिति में किसान को खाद नहीं मिल पाएगी। हां अभी करीब पंद्रह दिन का समय है, किसान जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड बनवा लें।
विज्ञापन


खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने को खाद दुकानों में पॉस मशीनें लगाई जा रही हैं। जिले में लगभग 550 खाद की दुकानें पंजीकृत हैं। लगभग सवा चार सौ दुकानों में पॉस मशीनें लगाई जा चुकी हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ राकेश कमार सिंह ने बताया कि मशीनें खाद कंपनियों की ओर से लगाई जा रही हैं। इसका दुकानदारों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। मशीन से खाद के मूल्य और मात्रा की पर्ची भी निकलेगी। इससे एक तो विक्रेता
विज्ञापन


खाद की कालाबाजारी नहीं कर पाएंगे दूसरे किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम भी नहीं ले पाएंगे। कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों को खाद लेनी है तो जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवा लें। खाद खरीद के लिए दुकानों पर आधार कार्ड ले जाना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी एंजेसियों से बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र खरीद के साथ धान, गेहूं और अन्य कृषि उपज की बिक्री के लिए किसानों का आनलाइन पंजीकरण जरूरी है। जिले में 185102 सीमांत, 30262 सीमांत और 15727 बड़े सहित कुल 231091 किसान हैं। किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया करीब दो साल से चल रही है। इसके बावजूद कृषि विभाग अभी तक केवल 187875 किसानों का ही पंजीकरण कर पाया है।



जानकारी के अभाव में ज्यादातर छोटे किसानों ने अभी तक आनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है। इसी कारण कृषि विभाग के पास 700 क्विंटल गेहूं बीज बच गया है। विभाग को इस साल 2658 क्विंतल, सरकारी समितियों को 1000 क्विंतल और एग्रो व इफको को 200 क्विंतल गेहूं बीज दिया गया था। गेहूं बोवनी का लक्ष्य 77 हजार हेक्टेयर है, इसमें 57.50 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है, इसके बावजूद अभी बीज बचा है। इससे यही लगता है कि पंजीकरण के अभाव में किसान नया बीज नहीं ले पाए हैं।
बिना आधार नहीं मिल पाएगी खाद
जिले की सभी खाद दुकानों में लगाई गईं पॉस मशीनें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed