{"_id":"5a0b1a904f1c1b87698bb602","slug":"61510677136-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर चला आयोग का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर चला आयोग का डंडा
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा ।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। सोमवार को सपा प्रत्याशी पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को भी चैयरमैन प्रत्याशी सहित 13 लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
चुनाव आयोग ने आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इस आदेश के बाद जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सेल्वा कुमारी जे ने संबंधित चुनाव अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को सपा प्रत्याशी व पूर्व राज्यमंत्री की गाड़ी से हूटर व झंडा हटाने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को इटावा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के दो निर्दलीय प्रत्याशियों के अलावा सात सभासद प्रत्याशियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। लखना नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी हरनाथ सिंह कुशवाह के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज हुआ है। भरथना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अध्यक्ष पद के एक निर्दलीय व सभासद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।
- आचार संहिता के उल्लंघन पर चला चुनाव अधिकारी का चाबुक
- चेयरमैन प्रत्याशी सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज