{"_id":"59c94fdd4f1c1ba2538b4683","slug":"61506365405-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी के अवैध गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी के अवैध गोदाम पर छापा
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया (ब्यूरो)। अवैध रूप से डंप कर दिवाली में खपाने के लिए रखी आतिशबाजी को पुलिस ने बरामद किया है। ठठिया के एक गोदाम पर पुलिस ने सोमवार दोपहर को छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है। यहां से पुलिस को एक लाख रुपये से ज्यादा की कीमत की आतिशबाजी मिली है। इसके साथ ही एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है।
सोमवार को सूचना पर पुलिस ने ठठिया में एक मकान में छापा मारा। यहां दीवाली के लिए अवैध रूप से भारी मात्रा में आतिशबाजी का अवैध तरीके से रखा गया था। छापेमारी के दौरान गृहस्वामी आतिशबाजी के संबंध में कोई लाइसेंस व प्रमाण पत्र पुलिस टीम को नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार बरामद आतिशबाजी की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की होने का अनुमान है। सूचना पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम और एसडीएम तिर्वा शालिनी प्रभाकर भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ठठिया थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि जांच की जा रही है। कुछ लोगों के सामने आए हैं। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
आतिशबाजी के अवैध गोदाम पर छापा
- एक लाख से ज्यादा की आतिशबाजी बरामद
- सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे, युवक हिरासत में