{"_id":"599b32d64f1c1b1b048b48fe","slug":"61503343318-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव डिस्टिलरीज की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव डिस्टिलरीज की बिजली काटी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। एनजीटी की सख्ती के चलते प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। औद्योगिक उत्प्रवाह न रोकने पर सोमवार को विद्युत विभाग ने उन्नाव डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड की भी बिजली काट दी। विभाग ने डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की है। कार्रवाई की जद में आई फैक्ट्री प्रबंधन को माहभर पूर्व प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से उत्प्रवाह रोकने के निर्देश देते हुए फैक्ट्री बंद कराने की चेतावनी दी गई थी। सुधार न होने पर डीएम अदिति सिंह ने बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर लगातार सख्ती कर रहा है। जिला प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर सीपीसीबी ने दो दर्जन औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेश दिए थे। इनमें अधिकांश टेनरी हैं। प्रदूषण नियंत्रण न करने पर डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर पिछले दिनों 14 उद्योगों की बिजली काटी गई थी। सोमवार को विद्युत विभाग ने उन्नाव डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड (शराब मिल) की भी बिजली काट दी। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
के अधिकारियों के अनुसार इस एक महीने पहले नोटिस देकर प्रदूषण रोकने की चेतावनी और प्रदूषण न रोकने पर उसे बंद कराने को चेताया गया था। सोमवार को मामला डीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने विद्युत विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर विद्युत विभाग के एसडीओ जय सिंह टीम के साथ फैक्ट्री पहुंचे और बिजली कनेक्शन काटवा दिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उन्नाव डिस्टिलरीज की बिजली काटी
सीपीसीबी की रिपोर्ट पर फैक्ट्री को बंद करने के हुए थे आदेश
डीएम के निर्देश पर सोमवार को विद्युत विभाग ने की कार्रवाई