फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आरबीआई से मिले 186 करोड़, नगदी की किल्लत दूर

आरबीआई से मिले 186 करोड़, नगदी की किल्लत दूर

Sat, 17 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई से मिले 186 करोड़, नगदी की किल्लत दूर
आरबीआई से मिले 186 करोड़, नगदी की किल्लत दूर
विज्ञापन


हरदोई। आरबीआई की ओर से जिले की बैंकों को 186 करोड़ रुपये मिलने के बाद कैश की किल्लत कम हो गई है। हालांकि ये धनराशि मई के अंतिम सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह के बीच उपलब्ध कराई गई है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीने से बंद पड़े अधिकतर एटीएम में कैश डलवाकर उन्हें चालू करवा दिया गया है। एटीएम चालू होेने से आम लोगों को राहत मिली है।

जिले में 27 बैंकों की 266 बैंक शाखाएं हैं। इसमें प्राइवेट बैंकें भी शामिल हैं। पूरे जिले में इन बैंकों के करीब 135 एटीएम लगे हैं। आरबीआई की ओर से जिले की तीन चेस्ट एसबीआई की संडीला, हरदोई शाखा और बैंक ऑफ इंडिया को पर्याप्त पैसा नहीं दिया गया। इससे बैंकों में कैश की किल्लत होने लगी। पिछले तीन महीनों से बैंकों के पास दिन भर में जितना कैश एकत्र होता था, उसे ही अगले दिन वितरित किया जा रहा था।
विज्ञापन


एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया करेंसी चेस्ट की ओर से कैश की किल्लत को देखते हुए अलग-अलग दिनों में रुपये उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन आरबीआई की ओर से पर्याप्त कैश नहीं दिया जा रहा था। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम कैश की किल्लत के चलते बंद हो गए। बैंक ग्राहक परेशान हो गए। बैंक अधिकारियों की माने तो मई के आखिरी सप्ताह से लेकर जून के प्रथम सप्ताह तक करेंसी चेस्ट को आरबीआई की ओर से बैंकों की मांग के अनुरूप कुल 186 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके चलते बैंकों में कैश की किल्लत लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि एसबीआई हरदोई की करेंसी चेस्ट को कुल 80 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा एसबीआई संडीला शाखा और बैंक ऑफ इंडिया को भी आरबीआई से करेंसी मिली है। एलडीएम नवीन चंद्रा ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, अभी कुछ नहीं बता सकते हैं।

- जिले के ज्यादातर एटीएम से निकलने लगे रुपये
- अकेले एसबीआई की हरदोई करेंसी चेस्ट को मिले 80 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed