फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   61 BDC members will vote in Sandalpur

संदलपुर में 61 बीडीसी सदस्य करेंगे मतदान

Sat, 10 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
61 BDC members will vote in Sandalpur
संदलपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। संदलपुर में ब्लॉक प्रमुख का पद आनारक्षित है। यहां के 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। भाजपा ने राहुल तिवारी उर्फ मीनू व सपा ने उपेंद्र यादव को यहां प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

मतदान के दौरान अराजक तत्वों की ओर से गड़बड़ी फैलाने की आशंका को देखते हुए कई थानों का फोर्स मौजूद रहेगा। एसडीएम सिंकदरा रमेश चंद्र ने बताया कि मतदान के दौरान 200 मीटर क्षेत्र में आने वाली दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर मतदान के दौरान अराजकता फैलाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

जांच मेंसही मिले सभी नामांकन पत्र
संदलपुर। आरओ परियोजना निदेशक दिनेश चंद्र यादव ने भाजपा व सपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के दौरान दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस दौरान सिंकदरा इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह, चौकी प्रभारी संदलपुर रणजीत सिंह आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर में सुरक्षा व्यवस्था में सौ पुलिस कर्मी तैनात
राजपुर। राजपुर ब्लॉक कार्यालय में गुरुवार को नामांकन के दौरान सपा व भाजपा के कार्यकर्ताओं में ईट पत्थर चल गए थे। चुनाव में हिंसा की आशंका का देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली है।
शनिवार को मतदान के लिए सट्टी, अमराहट, रूरा व राजपुर के अलावा पुलिस लाइन से 100 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी ब्लॉक में लगाई गई है। शुक्रवार को ब्लॉक में पूरे दिन पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। ज्यादा से ज्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। (संवाद)
बाहरी लोगों पर कड़ी नजर, 25 को नोटिस
राजपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए नामांकन के दौरान गुरुवार को दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झगड़ा हो गया था। सपा के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रत्याशी के साथ मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया था। वहीं चुनाव में हिंसा न हो, इसके लिए पुलिस ने व्यवस्था कर ली है। शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय के नजदीक रहने वाले 25 लोगों को पुलिस ने नोटिस थमा दिया।

नोटिस में गृह स्वामियों को पुलिस ने चेतावनी दी है कि घर के सदस्यों के अलावा चुनाव के दिन बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चेकिंग में बाहरी सदस्य घर में मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में गड़बड़ी न हो इसके लिए एहतियात बरती जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed