{"_id":"68ae032999e09e5d8107e197","slug":"600-bags-of-manure-rolled-in-one-and-a-half-days-yet-many-farmers-return-empty-etawa-news-c-216-1-etw1002-129931-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डेढ़ दिन में बंट गई 600 बोरी खाद, फिर भी कई किसान खाली लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डेढ़ दिन में बंट गई 600 बोरी खाद, फिर भी कई किसान खाली लौटे
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर सहकारी समिति पर भेजी गई 600 बोरी यूरिया खाद डेढ़ दिन में ही वितरित हो गयी। बारिश के बीच भी किसान यूरिया लेने के लिए समिति पर सुबह से लाइन लगाए खड़े रहे। खाद का वितरण पुलिस की निगरानी में किया गया। जहां कई किसानों को घंटों लाइन में लगए रहने के बाद भी खाद नहीं मिली तो वहीं कुछ बड़े किसानों को मात्र दो बोरी यूरिया ही दिए जाने से उनमें नाराजगी रही।
सरकारी समिति बकेवर पर तीन दिन बाद रविवार को 600 बोरी यूरिया खाद भेजी गई थी। सोमवार को पॉश मशीन में स्टॉक आने के बाद खाद का वितरण किया गया। सोमवार शाम तक ज्यादातर किसानों को खाद वितरण होने की जानकारी हो गई। इससे मंगलवार सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को यहां पर 400 बोरी खाद का वितरण किया जा चुका था ऐसे में मंगलवार को सिर्फ दो सौ बोरी खाद ही वितरण के लिए बची थी। सुबह समिति पर खाद लेने के लिए किसान लाइन लगाए थे तभी हल्की बारिश भी शुरू हो गई लेकिन इसके बाद भी किसान लाइन में डटे रहे। दोपहर दो बजे तक सभी 200 बोरी खाद का वितरण कर दिया गया। इसके बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी। बिजौली गांव निवासी किसान मनोज दीक्षित ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह दस बजे समिति पर खाद लेने के लिए आ गए थे और लाइन में लगे थे। जब तक उनका नंबर आया तब तक खाद खत्म हो गई। रामू मिश्रा ने बताया कि उनके पास तीन एकड़ से अधिक जमीन की खतौनी है इसके बाद भी दो बोरियां खाद दी गई। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया खाद आने के बाद पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर खाद का वितरण किया जा रहा है। खाद की और डिमांड स्वीकृत हो गई है एक-दो दिन में और खाद आ जाएगी जिन्हें वितरित किया जाएगा।