फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   60 people came from Mumbai in truck giving three thousand rupees

लॉकडाउन: तीन-तीन हजार रुपये दे ट्रक में मुंबई से आए 60 लोग, पुलिस ने पकड़ कर सीएचसी में कराई जांच

Tue, 12 May 2020 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
60 people came from Mumbai in truck giving three thousand rupees
ट्रकों में बैठ कर घर पहुंच रहे प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद के कमालगंज में मंगलवार तड़के 3 बजे मुंबई से 60 लोगों को लेकर आए ट्रक को कन्नौज की सीमा पर दरौरा बॉर्डर पर रोक लिया गया। दो घंटे तक ट्रक खड़ा रखने के बाद पुलिस उसे सीएचसी लेकर आई। वहां थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद लोगों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


राजेपुर निवासी ट्रक ड्राइवर शाहजहांपुर से चीनी लादकर नासिक गया था। वापसी में 60 लोगों को मुंबई से लेकर 10 मई को कमालगंज के लिए चलने की जानकारी प्रशासन को मिली थी। ट्रक चालक ने सभी सवारियों से तीन-तीन हजार रुपये किराया तय किया।
विज्ञापन


प्रशासन से शिकायत की गई कि एक ट्रक में इतने अधिक लोगों को लाना खतरे से खेलना है। ट्रक मंगलवार तड़के 3 बजे दरौरा स्थित बार्डर पर पहुंचा तो दरोगा इकबाल ने रोक लिया। सुबह 5 बजे पुलिस ट्रक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाई। थर्मल स्क्रीनिंग में किसी को बुखार न होने पर गांव जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा 30 लोग राजेपुर सरायमेंदा के थे। राजेपुर सरायमेंदा के प्राइमरी स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में पहले से ही 28 लोग मौजूद थे। जगह न होने से यह सभी अपने घर चले गए। घर पर किसी से न मिलने की हिदायत दी गई। ग्राम प्रधान के पति नफीश ने बताया की पहले से रह रहे 28 लोगों को 3 दिन हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed