फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   5th phase of voting in 14 seats of up for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी की बांदा और फतेहपुर समेत 14 सीटों पर 6 मई को होगा पांचवें चरण का मतदान

Sat, 04 May 2019 06:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 May 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
5th phase of voting in 14 seats of up for lok sabha election 2019
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान सात चरणों में पूरा होगा। जिसमें मतदान के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवें चरण का मतदान 6 मई को होना है। इसमें यूपी की बांदा और फतेहपुर सहित 14 सीटें शामिल हैं। मतदान से दो दिन पूर्व आज शाम को सभी पार्टियों के चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग की ओर से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपी में पांचवें चरण में फैजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा सीटों पर मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू के अनुसार 14 सीटों को लेकर डाले जाने वाले वोट के लिए मतदाता अपना नाम और मतदान केंद्र का नाम 1950 टॉल फ्री नंबर और एनवीएसपी इन से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

5th phase of voting in 14 seats of up for lok sabha election 2019
लोकसभा चुनाव 2019
इनमें मतदाताओं को अपने चुनाव के बूथ की जानकारी ऑनलाइन मिल सकती है। मतदाताओं को अपने वोटर आइडी कार्ड का इपिक नंबर बताना होगा। इसके अलावा अपना टाइटल अथवा अन्य चीजें भी बतानी होंगी।

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में इन सीटों पर सभी दल के प्रत्याशी डोर-टू डोर संपर्क अभियान चला रहे हैं। आज शाम को आचार संहिता लागू होते ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी। अभी भी कई दल ऐसे हैं, जो कई मुहल्लों तक पहुंचे भी नहीं हैं।

चुनाव प्रचार में होर्डिंग्स, चुनाव प्रचार गाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव मायवती प्रसपा सहित सभी अपनी पार्टी के हाथों को मजबूत करने की अपील वोटरों से कर रहे हैं। बड़ी पार्टियों ने संसदीय सीट के अधिकतर इलाकों में अपने चुनावी कार्यालय भी बनाये हैं, जहां से घर-घर वोटर स्लिप पहुंचाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed