फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   59 centers approved for wheat purchase, will open from today

Kanpur News: गेहूं खरीद के लिए 59 केंद्र अनुमोदित, आज से खुलेंगे

Fri, 28 Feb 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
59 centers approved for wheat purchase, will open from today
अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 59 क्रय केंद्रों का अनुमोदन डीएम ने किया है। 1 मार्च से ये क्रय केंद्र खुलेंगे। हालांकि गेहूं की उपज आने में अभी करीब एक महीने का समय है। इस दौरान क्रय अधिकारी किसानों से पंजीयन आदि के लिए संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए पांच क्रय एजेंसियों के कुल 59 केंद्र बने हैं। अकबरपुर व डेरापुर तहसील में 13-13, भोगनीपुर में 12, रसूलाबाद में 9, सिकंदरा में 7 और मैथा तहसील में 5 क्रय केंद्र का अनुमोदन डीएम ने किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। बीते वर्ष की तुलना में यह 150 रुपये अधिक है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अनिवार्यता है। 3, 195 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। हालांकि जिले में अभी गेहूं खरीद लक्ष्य नहीं मिला है। शुक्रवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अकबरपुर उपमंडी स्थल स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 जून तक गेहूं क्रय केंद्र खुले रहेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में जागरूक करने को करीब 1.62 लाख किसानों के मोबाइल पर संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
बीते साल हुई थी बेहद कम गेहूं खरीद
खुले बाजार में गेहूं के दाम अधिक होने की वजह से बीते साल भी बेहद कम गेहूं खरीदा जा सका था। इस साल भी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद खुले बाजार में गेहूं के दाम पर निर्भर करेगी। बाजार भाव ऊंचा होने पर किसान आढ़तियों को गेहूं बेचते हैं। बीते वर्ष 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद लक्ष्य मिला था। कुल 63 क्रय केंद्र बनाए गए थे। अफसरों के तमाम प्रयास के बाद 941 किसानों से कुल 3741.78 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed