{"_id":"6a57e25326eadd5a9b0c2d5a","slug":"57-farmers-identified-under-the-zero-poverty-initiative-await-the-samman-nidhi-payment-kanpur-news-c-220-1-akb1002-145805-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीरो पावर्टी में चिह्नित 57 किसानों को सम्मान निधि का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीरो पावर्टी में चिह्नित 57 किसानों को सम्मान निधि का इंतजार
Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कृषि विभाग की ओर से चिन्हित जीरो पावर्टी (गरीबी रेखा के नीचे) वाले 57 किसानों को फिलहाल किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसमें से 12 किसानों के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। अब भारत सरकार से किस्त मिलने का इंतजार है।
प्रदेश सरकार जीरो पॉवर्टी स्टेट बनाने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम चला रही है। इसमें चिह्नित व्यक्तियों को कल्याणकारी योजना का लाभ देकर जीरो पावर्टी से बाहर निकालने की प्राथमिकता है। इसी के तहत कृषि विभाग की ओर से जीरो पावर्टी वाले किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाना है। जिले में जीरो पावर्टी वाले 2124 किसान चिह्नित किए गए थे। सत्यापन कराने पर 1952 किसान भूमिहीन पाए गए। किसान सम्मान निधि भूमिहीन को देय नहीं है।
वहीं, 115 किसानों को योजना का लाभ पहले से मिलने की पुष्टि हुई। अब शेष 57 किसानों का पंजीयन कराया जाना है। इसमें से केवल 12 किसानों का पंजीयन हो सका है। हालांकि इन्हें भारत सरकार की ओर से सम्मान निधि की पहली किस्त का इंतजार है। वहीं 45 किसानों के पंजीयन में कई कारण बाधा बन रहे हैं। इसमें कुछ किसान कानपुर नगर में कृषि भूमि होने से पंजीयन से इन्कार कर रहे हैं। जबकि कई किसान ऐसे हैं जो फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। जबकि कुछ किसानों को पट्टा की जमीन मिली है। पोर्टल पर पंजीयन में इसका विकल्प नहीं है।