फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   550 bags of DAP distributed to farmers

Kanpur News: किसानों को बांटी गई 550 बोरी डीएपी

Sat, 28 Sep 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
550 bags of DAP distributed to farmers
इटावा (बकेवर)। सहकारी समिति पर शुक्रवार को किसानों को डीएपी बांटी गई। गेहूं की बुआई के लिए कई किसान अभी से डीएपी लेकर रखने लगे। इसके चलते समिति पर खाद लेने वाले किसानों की भीड़ रही। हालांकि अभी गेहूं की बुआई में दो माह का समय है।
विज्ञापन


अभी खरीफ की फसल उठी नहीं है वहीं किसानों ने आगे की फसल की बुआई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी खाद का स्टॉक आने के बाद शुक्रवार को डीएपी खाद का वितरण किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए।
विज्ञापन


समिति पर 600 बोरी डीएपी खाद भेजी गई पहले दिन ही 550 बोरी डीएपी का वितरण कर दिया गया। अगले माह सरसों व आलू की बुआई शुरू हो जाएगी। किसानों ने इन फसलों की तैयारियों को लेकर डीएपी की खरीदारी अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बुआई के समय उन्हें खाद की समस्या से न जूझना पड़े। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि शुक्रवार को डीएपी खाद का स्टॉक मशीन में आते ही किसानों को वितरित की गई। 550 बोरी खाद वितरित हो गई और डिमांड भेजी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed