फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   55 lakh saplings will be planted to increase greenery

हरियाली बढ़ाने को रोपे जाएंगे 55 लाख पौधे

Sun, 06 Jun 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
55 lakh saplings will be planted to increase greenery
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट में शनिवार को पौधरोपण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम जेपी सिंह ने पौधरोपण की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश की शुरुआत होने पर पौधे लगाए जाएंगे। विभागवार लक्ष्य के अनुसार गड्ढों को तैयार कर लिया जाए। वन विभाग मुफ्त में पौधे उपलब्ध कराएगा। इस बार जिले में 55 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

डीएफओ अशोक चंद्रा ने बताया कि राजस्व विभाग भोगनीपुर, नगर निकाय रनियां, कंचौैसी और बेसिक शिक्षा विभाग ने पौधरोपण की कार्ययोजना उपलब्ध नहीं कराई है। डीएम ने सोमवार तक कार्ययोजना उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग को 29 लाख पौधे लगाने हैं। जबकि अन्य विभागों को करीब 26 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

24 नर्सरी में 82 लाख पौधे उपलब्ध हैं। बैठक में डीएम ने ब्लॉक, तहसील व नगर निकाय स्तर पर टीम गठित कर पौधे लगाने की रूपरेखा तय करने को कहा। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय ने पौधरोपण व गड्ढा तैयार कराने में मनरेगा श्रमिकों को लगाने की बात कही। इस दौरान एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एएसपी घनश्याम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed