फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   52 cylinders found in two shops and one house in Akbarpur town, three people in custody

अकबरपुर कस्बे में दो दुकान व एक घर में मिले 52 सिलिंडर, तीन लोग हिरासत में

Thu, 16 Sep 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
52 cylinders found in two shops and one house in Akbarpur town, three people in custody
अकबरपुर नेहरू नगर स्थित घर पर छापामारी करते डीएसओ सुनील कुमार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में स्टेट बैंक रोड पर एक घर व दो दुकानों में अवैध रूप से जमा किए गए 52 गैस सिलिंडर मिले हैं। इसमें 37 भरे हैं। बस्ती के बीच बड़े पैमाने पर सिलिंडर डंप कर रिफलिंग व कालाबाजारी का धंधा हो रहा था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम व डीएसओ की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे में स्टेट बैंक के पास लंबे समय से गैस सिलिंडर का अवैध कारोबार चल रहा था। इसकी जानकारी किसी ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को दी थी। डीएम ने एसडीएम अकबरपुर व डीएसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसडीएम अकबरपुर राजीवराज व डीएसओ सुनील ने आमने-सामने स्थित दो दुकानों व एक घर में एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन

तीनों के यहां मिलाकर कुल 52 सिलिंडर मिले। इसमें एक सिलिंडर व्यवसायिक है। दो छोड़कर 50 इंडेन गैस एजेंसी के घरेलू गैस सिलिंडर हैं। छापे के दौरान अवैध कारोबारियों के परिजनों ने कार्रवाई का विरोध किया। इस पर बड़े पैमाने पर फोर्स बुला लिया गया। भारी पुलिस बल देख लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके पर से 52 सिलिंडर एक लोडर बरामद कब्जे में लिया है। कारोबारी बबूल गुप्ता व रामचंद्र गुप्ता की दुकान सील की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसओ सुनील ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। अनुमति मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
नाबालिग को हिरासत में लेने पर एसडीएम की गाड़ी घेरी
छापे के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। इस पर उसकी बहन व अन्य परिजनों ने विरोध किया। नाबालिग की बहन एसडीएम की गाड़ी के आगे खड़ी होकर विरोध जताने लगी। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने भीड़ लगा ली।
माहौल को देख कोतवाल अकबरपुर, कस्बा चौकी के अलावा महिला थानाध्यक्ष को पुलिस बल के साथ बुलाया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे हटाकर एसडीएम की गाड़ी को रवाना कराया।

इंडेन गैस एजेंसी की भूमिका की होगी जांच
अकबरपुर कस्बा में इंडेन गैस एजेंसी हैं। अवैध कारोबारियों के यहां इसी एजेंसी के ही सिलिंडर बरामद हुए हैं। गैस एजेंसी के वाहन चालक की तरफ से सिलिंडर पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। इस पर डीएम ने गैस एजेंसी संचालक की भूमिका की जांच करने के निर्देश एसडीएम व डीएसओ को दिए हैं।

कानपुर देहात के अकबरपुर नयागंज में रामचंद्र गुप्ता की दुकान सील कराते एसडीएम। (संवाद)

कानपुर देहात के अकबरपुर नयागंज में रामचंद्र गुप्ता की दुकान सील कराते एसडीएम। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed