{"_id":"5bfc3b83bdec2241585f3183","slug":"51543256963-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पंप के लिए किसान करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पंप के लिए किसान करें आवेदन
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सोलर पंप लेने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने इस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है जिससे छूटे किसानों को योजना का लाभ मिल सके। कृषि अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि सोलर पंप के लिए अंतिम तिथि एक अक्तूबर थी, जिसे शासन ने बढ़ाकर दस दिसंबर तक कर दिया है।
किसानों को सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़े, साथ ही सिंचाई के दौरान आने वाले बिजली के खर्च से किसानों को निजात दिलाने के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में सोलर पंप की योजना शुरू की थी। जिसमें किसानों को आवेदन करना था। चयनित किसान को विभाग मात्र अंशदान लेकर सोलर पंप स्थापित करेगा।
इस योजना की अंतिम तिथि एक अक्तूबर थी। योजना के प्रचार प्रसार न होने पर कई किसान इसका लाभ नहीं ले पाए थे और अंतिम तिथि के बाद विभाग ने आवेदन नहीं लिए थे। तब कई किसानों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए थे। किसानों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी की पहल पर शासन ने इसकी तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अब किसान 10 दिसंबर तक आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगे। कृषि अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि योजना में पात्र किसान के खेत में बोरिंग होनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योजना में जो किसान पहले अंशदान का बैंक ड्राप्ट जमा करेंगे उन्हें उसी क्रम में योजना का लाभ दिया जाएगा।