{"_id":"5beb293cbdec2204de741497","slug":"51542138172-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। महीने के दूसरे मंगलवार को तहसील भवन के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित समाधान दिवस में कुल 140 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसीलदार अमित गुप्ता ने बताया कि 04 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करवाया गया।
मथुरा प्रसाद आदर्श इंटर कालेज रवाईपुर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि प्रबंधक ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से कालेज में विधि विरुद्ध नियुक्तियां की हैं। इसके खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रबंधक उक्त मुकदमे में उनसे झूठा बयान देने का दबाव डाल रहे हैं। बताया कि इसी बात को लेकर उनको धमकाया जा रहा है। उनके साथ कई अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी आए थे।
विज्ञापन
वहीं, विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार अग्रवाल को कुछ दिनों के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया था जो इस समय नहीं हैं। बताया कि धमकी देने के आरोप निराधार हैं। मामले की जांच संबंधित थानाध्यक्ष को सौंपी गई है।
ग्राम पंचायत नंदना से आए ग्रामीणों ने गांव प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शैलेंद्र मिश्रा, अरविंद संखवार, गोरेलाल, सरला देवी, पप्पू पासवान, इस्राइल, साहिल और रामलखन संखवार सहित तमाम लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान रामदुलारी हैं। लेकिन, पंचायत का सारा काम उनका बेटा ज्ञानेंद्र साहू देखता है। बताया कि गांव पंचायत में प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण में लाभार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है। जबकि, गांव पंचायत के लिए आई सोलर लाइटें भी गांव की गलियों में लगवाने की जगह अपने घर पर रख ली हैं। सीडीओ ने इस मामले में प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए गांववालों से शपथपत्र देने को कहा है।
राहा गांव के निवासी और लखनऊ से प्रकाशित एक समाचार पत्र के स्थानीय रिपोर्टर अनिल कुमार ने पड़ोसी विमल पुत्र राजेंद्र के खिलाफ दरवाजे के सामने रातों-रात शौचालय और स्नानघर बनवा लेने की शिकायत दर्ज कराई। अनिल कुमार ने बताया कि वह घाटमपुर में निवास कर रहे हैं और गांव यदाकदा ही जाते हैं। पड़ोसी ने इसी की फायदा उठाते हुए उनके घर के आगे अवैध निर्माण करा लिया है।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मीनू राणा, तहसीलदार अमित गुप्ता और सीओ शैलेंद्र सिंह ने भी शिकायतें सुनीं। पुलिस, राजस्व, विकास और आपूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतों की अधिकता रही। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम विजय विश्वास पंत को आना था लेकिन, किसी कारण से वह नहीं आ पाए।