फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तमंचे के बल पर ठेकेदार को लूटा

तमंचे के बल पर ठेकेदार को लूटा

Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर ठेकेदार को लूटा
माधौगढ़ (जालौन)। कमसेरा और अमखेड़ा के बीच लिफ्ट मांगकर सवार हुए बदमाशों ने ठेकेदार पर तमंचा तानकर 15 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। ठेकेदार के मुताबिक बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। काफी देर बाद जालौन और रेंढर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सीमा विवाद में उलझी रही। इस पर ठेकेदार के परिजनों की पुलिस से झड़प भी हुई। कुछ देर बाद जब अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मामला संज्ञान में लिया, तब जाकर रेंढर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव निवासी ठेकेदार सत्यम सिंह उर्फ पुल्ली ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर शाम वह नहर विभाग से अपना काम निपटाकर लौट रहा था। रास्ते में दो लोगों ने लिफ्ट मांगी। उसने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाकर दोनों ने पेट दर्द का बहाना कर बाइक रुकवाई और तमंचा तान दिया। जेब में रखे 15 हजार रुपये, कीमती मोबाइल और बाइक लूट ली और हवाई फायर करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


एक राहगीर के मोबाइल से ठेकेदार ने सौ नंबर पर सूचना दी। इस पर जालौन और रेेंढर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन सीमा विवाद में उलझी रही। तब तक ठेकेदार के घरवाले भी पहुंच गए। मामला एएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने रेंढर थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस को कुछ दूरी पर सत्यम की बाइक खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। एएसपी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed