फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रेफर होने के बाद एंबुलेंस न मिलने से तड़पती रही प्रसूता

रेफर होने के बाद एंबुलेंस न मिलने से तड़पती रही प्रसूता

Thu, 31 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रेफर होने के बाद एंबुलेंस न मिलने से तड़पती रही प्रसूता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला अस्पताल से रेफर की गई प्रसूता एंबुलेंस के इंतजार में घंटों अस्पताल में तड़पती रही। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन प्राईवेट वाहन से प्रसूता को सैफई ले गए।

कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र के शाहजाहंपुर निवासी पिंकी पत्नी संजय सिंह मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा होने के बाद मंगलवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


डाक्टरों ने खून अधिक निकल जाने के कारण उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। परिजन 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद भी एंबुलेंस नही पहुंची। पत्नी की तड़प देख संजय ने बाहर जाकर प्राइवेट वाहन का इंतजाम किया। उसे सैफई ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सीमा गुता ने बताया कि महिला के प्रसव के बाद रक्त रिसाव होने के कारण उसमें खून की कमी हो गई थी। जिला अस्पताल में खून की व्यवस्था न होने के चलते उसे रेफर किया गया।


सीएमएस हीरा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक महिला के परिजनों के पास प्राइवेट वाहन करने तक के रुपये नही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed