{"_id":"59403ffb4f1c1b26098b4779","slug":"51497382907-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा की हत्या
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रनियां (कानपुर देहात)।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना अकबरपुर क्षेत्र एक गांव में सोमवार की रात हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ व हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ (55) सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी बीच उनके परिवार के ही एक युवक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही सो रही अधेड़ के छोटे भाई की पत्नी की नींद खुल गई। उसने आरोपी को देखकर शोर मचाया तो मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना लगते की बड़ी संख्या में लोग मौजूद हो गए। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश पाल सिंह व सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने जांच पड़ताल की। बता दें आरोपी युवक रिश्ते में भतीजा लगता है।
इधर, अधेड़ के छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन छेड़छाड़ करता था। जिसका जेठ विरोध करते थे। कई बार आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी पूर्व प्रधान का बेटा है। इस संबंध में एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि घटना में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सक्रिय होती पुलिस तो जेठ की बच सकती थी जान
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधेड़ के भाई की पत्नी के मुताबिक हत्यारोपी उसके परिवार का युवक है। रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। लेकिन उसके साथ आएदिन छेड़छाड़ करता था। छह जून की देररात 11 बजे घर में घुसकर उसने बलात्कार का प्रयास किया था। 9 जून को जेठ के साथ जाकर एसपी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका था। जिसकी शिकायत की गई थी। कहा कि यदि पुलिस समय से कार्रवाई कर देती तो शायद उसके जेठ की जान बच जाती। बताया कि उसके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद जेठ ही परिवार का सहारा थे। आरोपी उसे परेशान कर रहा था।
गेहूं बेच कर गई थी एसपी से शिकायत करने
अधेड़ की बहू ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि किराये के रुपये नहीं थे, जबकि आरोपी उसे आए दिन परेशान करता था। मजबूरी में गेहूं बेचकर किराया एकत्र किया और माती जाकर 9 जून को एसपी से शिकायत की थी। दोबारा जाने को रुपये नहीं थे। प्रार्थना पर कोई जांच करने भी नहीं आया।
- बहू से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई वारदात
- परिवार के ही युवक ने घटना को दिया अंजाम