फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 thousand awardee bandit arrested from devangana ghati Chitrakoot by UP Police

चित्रकूट: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डाकू गिरफ्तार, तमंचा और चार कारतूस बरामद

Mon, 20 Jul 2020 08:23 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Jul 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
50 thousand awardee bandit arrested from devangana ghati Chitrakoot by UP Police
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डाकू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में मुख्यालय से सटी देवांगना घाटी के पास सोमवार सुबह बहिलपुरवा पुलिस व एंटी डकैती टीम की 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से छह राउंड गोलियां चलीं। पुलिस ने भाग रहे बदमाश हेमराज सिंह यादव को दबोच लिया।

विज्ञापन


उससे तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए हैं। हेमराज 2007 में कल्याणपुर गांव के पास पुरवा निवासी दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फरार था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दोहरे हत्याकांड का आरोपी 50 हजार का इनामी मध्यप्रदेश की ओर जाने की फिराक में है।
विज्ञापन


इस पर बहिलपुरवा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह व एंटी डकैती टीम के प्रभारी शिव प्रसाद की टीम ने घेराबंदी शुुरू कर दी। सोमवार तड़के बहिलपुरवा थाना इलाके में देवांगना हनुमान धारा की ओर जाने वाले मार्ग की ओर रपटे के पास पुलिस टीमें इंतजार करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका तो वह फायरिंग कर जंगल की ओर भागने लगा। बचाव में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। लगभग 15 मिनट दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। कब्जे से तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। मौके पर तीन खोखे मिले हैं।


पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि दबोचा गया बदमाश मारकुंडी थाना इलाके के डांडीपुरवा किंहुनिया निवासी हेमराज सिंह यादव पुत्र बाला है। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। मारकुुंडी थाने में ही तीन मामले दर्ज हैं। सोमवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed