फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 lakh ballot papers for panchayat elections

कानपुर: पंचायत चुनाव के लिए आए 50 लाख मतपत्र, 22 तक जारी होगी नई मतदाता सूची, चार पदों के लिए होंगे चुनाव

Mon, 04 Jan 2021 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
50 lakh ballot papers for panchayat elections
सांकेतिक तस्वीर
प्रशासनिक स्तर पर जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव में चार पदों पर खड़े होने वाले प्रत्याशियों का चयन करने के लिए 50 लाख मतपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में आ गए हैं। नई मतदाता सूची 22 जनवरी को प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद निर्वाचन कार्यालय से इसे प्राप्त किया जा सकेगा। चुनाव के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पूरे चुनाव में कुल 12000 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। 10,000 ड्यूटी पर होंगे और करीब 2000 रिजर्व में रखे जाएंगे।
विज्ञापन


संवेदनशील मतदान स्थलों और बूथों की जांच के लिए सभी उपजिलाधिकारियों के निर्देशन में टीम भेज दी गई है। सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। 21 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे के अनुसार चार पदों के लिए चुनाव होंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का पद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed