{"_id":"5ff358ab8ebc3e3b9c6e4695","slug":"50-lakh-ballot-papers-for-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पंचायत चुनाव के लिए आए 50 लाख मतपत्र, 22 तक जारी होगी नई मतदाता सूची, चार पदों के लिए होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पंचायत चुनाव के लिए आए 50 लाख मतपत्र, 22 तक जारी होगी नई मतदाता सूची, चार पदों के लिए होंगे चुनाव
Mon, 04 Jan 2021 11:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक स्तर पर जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव में चार पदों पर खड़े होने वाले प्रत्याशियों का चयन करने के लिए 50 लाख मतपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में आ गए हैं। नई मतदाता सूची 22 जनवरी को प्रकाशित कर दी जाएगी।
इसके बाद निर्वाचन कार्यालय से इसे प्राप्त किया जा सकेगा। चुनाव के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पूरे चुनाव में कुल 12000 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। 10,000 ड्यूटी पर होंगे और करीब 2000 रिजर्व में रखे जाएंगे।
संवेदनशील मतदान स्थलों और बूथों की जांच के लिए सभी उपजिलाधिकारियों के निर्देशन में टीम भेज दी गई है। सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। 21 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे के अनुसार चार पदों के लिए चुनाव होंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का पद शामिल है।