{"_id":"67e5b1ec2186ffdfbf0483bc","slug":"5-lakh-stolen-from-a-private-employees-house-report-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1051899-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्राइवेटकर्मी के घर से पांच लाख की चोरी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्राइवेटकर्मी के घर से पांच लाख की चोरी, रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा में शातिरों ने सूने घर में धावा बोलकर नकदी व जेवर समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। घर का कुंडा टूटा देख पड़ाेसी ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बर्रा-2 आजाद कुटिया निवासी राधेश्याम गुप्ता लोहिया काॅर्प लिमिटेड से सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर हैं। राधेश्याम ने बताया कि 22 मार्च की सुबह वह बेटे रामजस, बहू पूजा व उनके बच्चों के साथ कार से रिश्तेदार के घर मथुरा गए थे। इस बीच चोर मेनगेट का कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 4.50 लाख के जेवर व 60 हजार की नकदी चुरा ले गए। मेनगेट का कुंडा टूटा देख पड़ोसी ने घटना की जानकारी राधेश्याम व पुलिस को दी। 24 मार्च को वह घर पहुंचे तो अस्त-व्यस्त सामान देख उनके होश उड़ गए। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।