फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4.90 lakh gas cylinders booked in five days, 3.73 lakh consumers waiting

Kanpur News: पांच दिन में 4.90 लाख गैस सिलिंडर बुक, 3.73 लाख उपभोक्ता इंतजार में

Tue, 17 Mar 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
4.90 lakh gas cylinders booked in five days, 3.73 lakh consumers waiting
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस संकट की आशंका ने सिलिंडर बुकिंग का कीर्तिमान तोड़ दिया है। पिछले पांच दिनों में 4,90,658 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग हुई है। हालांकि, इस अवधि में केवल 1,17,273 सिलिंडरों का ही वितरण हो पाया है। करीब 3,73,000 उपभोक्ता अब भी अपने सिलिंडरों के इंतजार में हैं। गैस वितरण केंद्रों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अचानक बढ़ी बुकिंग से प्रशासन और गैस वितरण केंद्र संचालक दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन

जिलापूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 11 से 15 मार्च 2026 के बीच 4,90,658सिलिंडरों की बुकिंग हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,76,722 सिलिंडरों की बुकिंग हुई थी जो इस वर्ष की तुलना में काफी कम है। वर्ष 2025 में 1,15,500 सिलिंडरों का वितरण हुआ था, जबकि 2026 में 1,17,273 सिलिंडर वितरित हुए। इससे स्पष्ट है कि वितरण केंद्र लगातार वितरण कर रहे हैं लेकिन मांग में भारी वृद्धि से दबाव बढ़ गया है। शहर के कई वितरण केंद्रों पर आरक्षण और संदेश आने के बावजूद उपभोक्ता चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुकिंग 14 मार्च को दर्ज की गई। इस दिन 1,01,628 सिलिंडरों की बुकिंग हुई थी। इसके अगले दिन 15 मार्च को 1,02,526 सिलिंडरों की बुकिंग हुई। यह संख्या सामान्य दिनों की बुकिंग के मुकाबले बहुत अधिक है। यह अचानक हुई वृद्धि गैस संकट की आशंका को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन की टीमें गैस एजेंसियों की निगरानी कर रही हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिसकी बुकिंग पहले है उसे पहले सिलिंडर मिले।




गैस को लेकर बढ़ती परेशानी के बीच जिलापूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम में 75 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 57 शिकायतें लैंडलाइन और 18 व्हाट्सएप के माध्यम से मिलीं। इनमें से 33 शिकायतों का निस्तारण कर सिलिंडर उपलब्ध कराया गया, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई जारी है।



तारीखवार डिलीवरी (2025 बनाम 2026):

तारीख वर्ष डिलीवर वर्ष डिलीवर
11 मार्च – 2025- 20,224 | 2026- 17,454

12 मार्च – 2025- 28,999 | 2026- 19,353

13 मार्च – 2025- 30,977 | 2026- 26,883

14 मार्च – 2025-18,200 | 2026- 28,457

15 मार्च – 2025- 17,100 | 2026- 25,126


वर्जन-
गैस संकट को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचें। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति है और सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed