फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   49 couples held each other's hands in Chief Minister's mass marriage

Kanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 49 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

Fri, 07 Mar 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
49 couples held each other's hands in Chief Minister's mass marriage
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एक मुस्लिम जोड़े सहित 49 जोड़ों ने जीवन के नए पथ की शुरुआत के लिए एक दूसरे का हाथ थामा।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह के लिए 57 जोड़े पंजीकृत हुए थे। आठ जोड़े नहीं पहुंचे। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान ने पहुंच कर सभी जोड़ों को उपहार दिए। कहा कि सरकार की ओर से विवाह की पूर्ण रस्म अदायगी की जाती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए मंडप लगाए गए। पंडित अरूणिम बाजपेयी ने प्रख्यात बाजपेई, योगेंद्र शुक्ला, सोनू तिवारी, अंकुर तिवारी के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया। एक मुस्लिम जोड़े की विवाह के लिए रीतरिवाज के अनुसार अलग इंतजाम किए गए। जिनका निकाह अमरौधा के आजाद नगर के हाफिज फहीम पढ़कर संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के प्रतिनिधि अशोक सचान ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश करने पर सुखी जीवन की कामना की।
सभी को वैवाहिक प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान अमरौधा के चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर कुरैशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, अमरौधा ईओ नीति त्रिपाठी, बीडीसी शैलजा गौतम, एडीओ आदित्य शुक्ला, संजय मिश्रा, सतीश कुमार, विमल सचान, सचिव मधुलता आदित्य, सभासद बल्लू राम कश्यप, सुरेंद्र गौतम, रमेश चंद्र सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed