{"_id":"6994cc0ff600f5eb31005730","slug":"485-applications-came-in-the-first-phase-under-rte-120-rejected-during-verification-kanpur-news-c-220-1-ka21001-138547-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पहले चरण के आवेदन में आरटीई के तहत आए 485 आवेदन, सत्यापन में 120 निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पहले चरण के आवेदन में आरटीई के तहत आए 485 आवेदन, सत्यापन में 120 निरस्त
Wed, 18 Feb 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले में पहले चरण में 16 फरवरी तक 485 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका सत्यापन किए जाने पर 120 में कमियां पाए जाने पर निरस्त किया गया है। 18 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से 365 आवेदन कर्ताओं को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
आरटीई के तहत जिले के 333 निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित की गई है। इनमें 2,468 बच्चों के दाखिले के लिए तीन चरणों में चलने वाली प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हो चुकी है। पहले चरण में अभिभावकों द्वारा किए गए आवेदन में सत्यापन के दौरान 365 को सही किया गया है। जबकि 120 में कमियां पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। आरटीई प्रभारी अश्वनी आनंद ने बताया कि निरस्त किए गए आवेदनों में गलत पता, ग्राम पंचायत से बाहर निवास, चयनित विद्यालय की अधिक दूरी होने जैसी कमियां पाई गई है।
सत्यापन में सही पाए गए आवेदनों की 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और 20 फरवरी को स्कूल आवंटन का आदेश निर्गत किया जाएगा। दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से सात मार्च तक चलेगी। वहीं, नौ मार्च को लॉटरी व 11 मार्च को स्कूल आवंटन आदेश निर्गत किए जाएंगे। पहले चरण में निरस्त हुए आवेदनों में कमियों को दूर कर सही कागजातों के साथ दोबारा से दूसरे चरण की प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। बताया कि तीसरे चरण की प्रक्रिया 12 से 25 मार्च के बीच चलेगी और 27 मार्च को लॉटरी निकाल 29 मार्च को स्कूल आवंटन किए जाएंगे।