{"_id":"5bec7229bdec22695d360d4f","slug":"4757-liters-of-power-alcohol-stolen-from-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से 4757 लीटर पावर अल्कोहल गायब, असिस्टेंट मैनेजर और चालक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से 4757 लीटर पावर अल्कोहल गायब, असिस्टेंट मैनेजर और चालक पर आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर में भौंती स्थित भारत पेट्रोलियम के डिपो पहुंचे टैंकर से 4757 लीटर पावर अल्कोहल पार हो गया। इसकी जानकारी पर पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर निरंकार पांडेय ने असिस्टेंट मैनेजर और टैंकर चालक पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
गोरखपुर स्थित दिलीप मंडल ट्रांसपोर्ट आईटी प्राइवेट लिमिटेड का टैंकर चालक मोती लाल बुधवार सुबह बलरामपुर चीनी मिल से 25 हजार लीटर पावर अल्कोहल लेकर डिपो पहुंचा था। डिपो में अल्कोहल उतारे जाने पर 4757 लीटर कम निकला। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन इसकी जानकारी आबकारी विभाग को दी गई।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर का कहना है कि पावर अल्कोहल पेट्रोल में मिलाने केलिए आता है। मिल से टैंकर को लॉक करके भेजा जाता है, जिसकी दूसरी चाबी डिपो में होती है। बिना डिपो कर्मचारियों की मिलाभगत के चोरी संभव नहीं है। उन्होंने असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार और टैंकर चालक पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।