फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4736 street vendors took loans worth Rs 5.95 crore and did not return them.

Kanpur News: 4736 रेहड़ी पटरी दुकानदारों ने लिया 5.95 करोड़ ऋण नहीं लौटाया

Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
4736 street vendors took loans worth Rs 5.95 crore and did not return them.
कानपुर देहात। नगरीय क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना में ऋण लेकर चुकाने वाले रेहड़ी पटरी दुकानदार कम हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पांच साल में 4736 दुकानदारों ने लिया 5.95 करोड़ ऋण नहीं लौटाया है। पहली किस्त लेकर 3513 और दूसरी किस्त लेकर 1223 दुकानदारों ने नहीं लौटाई है।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र में रेहड़ी पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना से बिना ब्याज ऋण दिया जाता है। पहली किस्त में दस हजार, दूसरी किस्त में बीस हजार और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये ऋण की व्यवस्था तय की गई। अब योजना के दूसरे फेज में पहली किस्त में 15 हजार और दूसरी किस्त में 25 हजार रुपये ऋण दिया जाता है। तीसरी किस्त में ऋण राशि में बदलाव नहीं किया गया है। इधर पहली व दूसरी किस्त लेकर ऋण चुकाने वाले कम है। बता दें कि 2020 से चालू हुई इस योजना में 3513 लाभार्थियों ने पहली किस्त 10-10 हजार रुपये लेकर नहीं लौटाए है। जबकि दूसरी किस्त में 1223 लाभार्थियों ने 20-20 हजार लेकर नहीं लौटाए।
विज्ञापन

...................
वर्जन............
पीएम स्वनिधि योजना में डूडा की ओर से नगरीय क्षेत्र के पात्र रेहड़ी पटरी दुकानदारों को ऋण दिलाने में मदद की जाती है। पहली किस्त में अब तक 5742 लाभार्थी हैं। दूसरी किस्त में 1706 लाभार्थी और तीसरी किस्त के 253 लाभार्थी हैं। योजना के दूसरे फेज में ऋण के लिए करीब आठ सौ से अधिक आवेदन आए इसमें से 489 को पहली किस्त जारी हुई है। ऋण न लौटाने वाले लाभार्थी आगे की किस्तों के लिए अपात्र हो गए हैं। - हिमांशु मिश्रा, शहर मिशन प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन




...................... ऋण चुकाने वाले 197 को दूसरी व 121 को तीसरी किस्त जारी



इस साल पीएम स्वनिधि योजना 2.0 लागू है। इसमें 197 रेहड़ी पटरी दुकानदारों को दूसरी किस्त में 25-25 हजार रुपये ऋण दिया गया है। वहीं तीसरी किस्त में 121 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये ऋण मिला है। पहली बार आवेदन करने वाले 489 रेहड़ी पटरी दुकानदारों को 15-15 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई है। ऋण चुकाने में साफ-सुथरी छवि वाले 15 दुकानदारों का क्रेडिट कार्ड जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed