फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   46 students got their favorite branch on the basis of good marks

Kanpur News: अच्छे अंक पर 46 छात्रों को मिली मनपसंद ब्रांच

Wed, 27 Aug 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
46 students got their favorite branch on the basis of good marks
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 2024 बैच के 46 छात्रों की ब्रांच के एक बार फिर से बदल दी गई है। 2024 बैच के छात्रों ने अपनी मेहनत के बल पर 2025 में अपनी पसंदीदा ब्रांच पाई है।
विज्ञापन

छात्रों ने पिछले वर्ष इंजीनियरिंग की किसी अन्य ब्रांच में दाखिला लिया था। इस साल अच्छे अंक आने पर इन्होंने अपनी ब्रांच में परिवर्तन कर लिया है। ब्रांच परिवर्तन में केमिकल इंजीनियरिंग की दो छात्रा अनन्या व शांभवी को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग मिल गया है।
विज्ञापन


एचबीटीयू में हर साल पहले सत्र के छात्रों को दूसरे साल अच्छे सीपीआई के आधार पर ब्रांच बदलने का मौका दिया जाता है। खाली सीटों के आधार पर ब्रांच बदल दी जाती है। पहले साल किसी और ब्रांच से पढ़ाई करने के बाद ये छात्र दूसरे, तीसरे व चौथे वर्ष में अपनी पसंदीदा ब्रांच की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत विवि में विभिन्न ब्रांच के 150 छात्रों ने आवेदन किया था। सर्वाधिक आवेदन ऑयल टेक्नोलॉजी, पेंट टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, बाॅयोइंजीनियरिंग और फूड टेक्नोलॉजी में आए। ऑयल टेक्नोलॉजी के आठ, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के सात, बाॅयोइंजीनियरिंग के छह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पांच, मैकेनिकल के पांच, सिविल के चार छात्रों की ब्रांच अपग्रेड हो गई है। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. ललित कुमार सिंह ने बताया कि ब्रांच परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 46 छात्रों को इसका लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed