फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   45th FIDE Chess Olympiad trophy stolen, winning Indian team gets dummy trophy

UP: 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड की ट्रॉफी चोरी, विजेता भारतीय टीम को मिली डमी ट्राॅफी

Mon, 23 Sep 2024 12:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 12:13 PM IST
सार

दिल्ली में एक दिन पहले ट्रॉफी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कानपुर आए फिडे उपाध्यक्ष ने ट्रॉफी चोरी होने की जानकारी दी। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के दिल्ली कार्यालय से ट्रॉफी गायब हुई है।

विज्ञापन
45th FIDE Chess Olympiad trophy stolen, winning Indian team gets dummy trophy
फिडे शतरंज ओलंपियाड ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय शतरंज टीम ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुए 45वें फिडे (अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ) शतरंज ओलंपियाड में रविवार को इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने अमेरिका जैसी मजबूत टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। हालांकि टीम को असली ट्रॉफी के बजाय डमी ट्रॉफी मिली। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के दिल्ली स्थित कार्यालय से ट्रॉफी चोरी हो गई है।

विज्ञापन


एआईसीएफ ने नई दिल्ली में एक दिन पहले ट्राफी चोरी होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। रविवार को उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ की वार्षिक आम सभा में आए एआईसीएफ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार रायजादा ने बताया कि गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी ओपन और महिला डिवीजन में श्रेष्ठ स्थान पर आने वाली टीमों को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में यह ट्रॉफी भारतीय टीम ने ही जीती थी। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर से ट्रॉफी को हंगरी की राजधानी में चल रहे ओलंपियाड में भेजने का निर्देश मिला तो ट्राॅफी की खोजबीन शुरू हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

एक महीने बाद भी कुछ पता न चलने पर शनिवार को दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, विजेता भारतीय टीम को फिडे से डमी ट्राॅफी देने की गुजारिश की। गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी रोलिंग ट्राफी होती है, जो प्रत्येक विजेता के पास जाती है। इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने इस ट्रॉफी को जीत तो लिया है पर पूरी दुनिया में ट्रॉफी के खोने की खबर से बड़ी निराशा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed