फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   45 thousand population will soon get pure drinking water

45 हजार आबादी को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

Wed, 14 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
45 thousand population will soon get pure drinking water
कानपुर देहात। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में टंकी बनाकर जलापूर्ति की योजना है। जिले के राजपुर, सरवनखेड़ा, अकबरपुर, अमरौधा व मलासा ब्लॉक के कुल 14 गांवों में पाइप लाइन से जलापूर्ति का प्रस्ताव बनाया गया है। इस पर करीब 46 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर टंकी व लगभग 127 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। डीपीआर को मंजूरी के लिए जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हर घर में नल से जल योजना के तहत राजपुर ब्लॉक के चार, सरवनखेड़ा के तीन, अकबरपुर, अमरौधा व मलासा के दो-दो और डेरापुर के एक गांव में पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति का प्रस्ताव बनाया गया है। कार्यदायी संस्था इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी लिमिटेड ने सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार किया है। 14 गांवों व उनके 21 मजरों को मिलाकर करीब 8588 घरों में पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इससे लगभग 45 हजार आबादी को पीने का शुद्ध पेयजल मुहैया होगा। कार्यदायी संस्था की ओर से पिछले दिनों तैयार डीपीआर माती स्थित जल निगम कार्यालय को भेजी गई। अब इस पर जल निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल निगम इसी सप्ताह डीपीआर लखनऊ मुख्यालय भेजेगा। वहां राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की समिति से अनुमोदन मिलने के बाद टंकी बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत गांवों में टंकी से पाइप लाइन के जरिए घरों में जलापूर्ति को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। दस गांवों में पेयजल योजना को मंजूरी मिल चुकी है। अब 14 और गांवों में पाइप लाइन से जलापूर्ति का प्रस्ताव तैयार है। इसे जल्द मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
- एमके सिंह, एक्सईएन, जल निगम कानपुर देहात।
गांवों में इतनी क्षमता की बनेगी टंकी
अकबरपुर ब्लॉक के नरिहा गांव में 300 किलोलीटर की टंकी से 734 घरों में जलापूर्ति का लक्ष्य है। संगसियापुर में 175 किलोलीटर की टंकी से 513 घरों में जलापूर्ति होगी। राजपुर ब्लॉक के नसीरपुर में 100 किलोलीटर की टंकी से 310 घरों, बुधौली में 300 किलोलीटर की टंकी से 798 घरों, अफसरिया में 250 किलोलीटर की टंकी से 690 घरों व जमुआ में 150 किलोलीटर की टंकी से 335 घरों में जलापूर्ति की योजना है।
अमरौधा ब्लॉक के जहांगीरपुर में 250 किलोलीटर की टंकी से 825 और हलधरपुर में 250 किलोलीटर की टंकी से 589 घरों में जलापूर्ति का लक्ष्य है। सरवनखेड़ा ब्लॉक के दुआरी में 225 किलोलीटर की टंकी से 717 घरों, कठेठी में 175 किलोलीटर की टंकी से 520 घरों व मनेथू में 300 किलोलीटर की टंकी से 955 घरों में जलापूर्ति होगी।
मलासा ब्लॉक के अकोड़ी में 300 किलोलीटर की टंकी से 777 घरों व गौरीकरन में 150 किलोलीटर की टंकी से 479 घरों में जलापूर्ति की जाएगी। वहीं डेरापुर ब्लॉक के कुढ़ावल में 150 किलोलीटर की टंकी से 346 घरों में जलापूर्ति का लक्ष्य है।
मनेथू में सबसे अधिक, हलधरपुर में सबसे कम बिछेगी पाइप लाइन
मनेथू में सबसे अधिक लंबाई की 15 किमी पाइप लाइन डाली जाएगी। बुधौली में 14.9 किमी, अकोड़ी में 14 किमी, दुआरी व जहांगीरपुर में 12-12 किमी, अफसरिया, जमुआ, संगसियापुर व कठेठी में 5-5 किमी, नरिहा व नसीरपुर में 6-6 किमी, गौरीकरन में 8 किमी, कुढ़ावल में 5.9 किमी और हलधरपुर में 3 किमी लंबाई में पाइप लाइन डाली जाएगी।

3.48 करोड़ से बनेंगे नलकूप
पाइप पेयजल योजना के लिए प्रस्तावित गांवों में एकल नलकूप बनेंगे। इसी से टंकी में पानी भरा जाएगा। प्रति नलकूप करीब 25 लाख रुपये व्यय का अनुमान है। इस तरह से करीब 3.48 करोड़ से 14 नलकूप बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed