{"_id":"6924bf45e04949bb79039e82","slug":"427-young-people-showcased-their-skills-for-jobs-in-israel-kanpur-news-c-362-1-lu11014-136005-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इस्राइल में नौकरी के लिए 427 युवाओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इस्राइल में नौकरी के लिए 427 युवाओं ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
कानपुर। यदुपति सिंहानिया वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन कमलानगर में चल रहे रोजगार मेले में सोमवार को 427 युवाओं ने भाग लिया। सेवायोजन कार्यालय से कर्मचारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि संगम पोर्टल से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 578 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गये थे जिनमें से 427 ही युवा उपस्थित हुए।
बंगाल, बिहार, गुजरात समेत कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने इस्राइल में नौकरी के लिए तीन चरणों में आयोजित टेस्ट में अपना हुनर प्रदर्शित किया। इस्राइल से आए प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के कौशल का परीक्षण किया।
सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेला 10 दिसंबर तक चलेगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो पाए हैं उन्हें आखिरी दिन इंटरव्यू के लिए बुलाकर एक और अवसर दिया जाएगा।