{"_id":"5bd4b6babdec22694424041d","slug":"41540667066-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने फांसी लगा जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने फांसी लगा जान देने का किया प्रयास
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। यूपी 100 पुलिस में तैनात सिपाही ने बीते शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। पत्नी ने देख लिया तो उसे पड़ोसी की मदद से तत्काल फांसी से उतार कर जिला अस्पताल ले गई। उपचार के बाद आराम मिलने पर वह घर चला गया।
कस्बा मैनपुरी निवासी शिवनारायन माथुर यूपी 100 पुलिस की पीआवी 2677 में तैनात है। पुलिस लाइन में बने आवास में पत्नी ज्योति के साथ रह रहा है। बीते शुक्रवार देररात उसका पत्नी ज्योति से विवाद हो गया। इसके बाद उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। पत्नी ने यह देख लिया तो शोर मचाने के साथ उसे बचाने की कोशिश शुरू की।
शोर सुन कर पड़ोसी दीवान राजेंद्र पहुंच गए। दोनों ने मिलकर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल गए। वहां डाक्टर श्रीप्रकाश ने उपचार किया। इधर घटना की जानकारी पर सिपाही का भाई आशीष परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। सिपाही की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कराकर पुलिस लाइन स्थित आवास ले गया। बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद था जिस पर समझौता करा दिया गया है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पारिवारिक कारणों से सिपाही ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। जिसकी छानबीन की जा रही है।