{"_id":"5bbf96edbdec2250176dbf92","slug":"41539282669-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसरेहर प्रभारी निरीक्षक समेत दो लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसरेहर प्रभारी निरीक्षक समेत दो लाइन हाजिर
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। अधिवक्ता से मारपीट करने व झूठे मुकदमे में फंसने का मामला तूल पकड़ते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार देर शाम को बसरेहर प्रभारी निरीक्षक समेत दो लोगों को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई की मांग को लेकर चार दिनों से वकील कलमबंद हड़ताल पर है।
दो अक्तूबर को बसरेहर के याआशी नगर खरदूली गांव में रहने वाले प्रेमचंद्र शाक्य अपना शौचालय निर्माण करा रहे थे। तभी गांव के एक लोगाें ने पुलिस को सूचना दी कि अवैध तरीके से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर दरोगा पवन कुमार शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गया और शौचालय निर्माण रुकवाने को लेकर उनके और अधिवक्ता के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि पुलिस ने अधिवक्ता को थाने में बैठाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे गुस्साई ग्रामीणों ने भीड़ ने थाने का घेराव करके हंगामा किया।
सैफई सीओ ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। साथ ही मुचलके पर अधिवक्ता को छोड़ा गया। पुलिस की पिटाई से अधिवक्ता की हालत बिगड़ गई। खबर लगते ही कचहरी में वकीलों ने हंगामा किया। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को न्याय का आश्वासन दिया। एक सप्ताह गुजरने के बाद कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने दोबारा से कलमबंद हड़ताल करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह कचहरी में अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। मामला तूल पकड़ता देख एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बसरेहर थाना प्रभारी विनय कुमार दिवाकर और दरोगा पवन कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहाकि पूरे मामले की जांच हो रही है।
दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे। डीबीए प्रवक्ता अभिनेन्द्र चौहान ने बताया कि अधिवक्ता प्रेमचंद्र शाक्य के ऊपर लगाए गए झूठा मुकदमा हटाया जाए। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई नहीं होती तब तक कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। इसमें राघवेन्द्र शर्मा,राजीव चौधरी,अनिल कुमार वर्मा,अरुण राजपूत,महेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह कुशवाह,ज्ञानेन्द्र दुबे,मंजू शाक्य,नितिन तिवारी,हंसमुखी आदि उपस्थित रहे।