{"_id":"5b4116b84f1c1bbd248b506f","slug":"41530992312-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलसीपी पैनल खराब, 35 मिनट रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलसीपी पैनल खराब, 35 मिनट रेल यातायात बाधित
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के झींझक रेलवे स्टेशन पर लगा एलसीपी पैनल शनिवार को अचानक खराब हो गया। इससे करीब 35 मिनट तक रेल यातायात ठप रहा। सूचना पर पहुंचे एसएनटी स्टाफ ने मरम्मत करके उसे ठीक किया। तब यातायात शुरू हो सका। इस दौरान अप व डाउन की आधा दर्जन ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। वहीं भीषण गर्मी में यात्री परेशान रहे।
शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पर लगा एलसीपी पैनल अचानक खराब हो गया। इससे अप व डाउन लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सबसे व्यस्त रूट का यातायात ठप होने से रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना अफसरों को दी गई। बाद में मौके पर पहुंचे एसएनटी स्टाफ ने 35 मिनट की मशक्कत के बाद एलसीपी पैनल को ठीक किया और यातायात शुरू कराया। इस दौरान अप लाइन की मालगाड़ी नासरसेड़ा फाटक के पास, बदरपुर मालगाड़ी खम्हैला फाटक के पास खड़ी रही। वहीं डाउन की मुरी एक्सप्रेस अक्षयवट आश्रम के सामने, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शाहपुर फाटक, झारखंड एक्सप्रेस परजनी हाल्ट के पास खड़ी रही। बीच रास्ते में ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
सिग्नल निरीक्षक संदीप बोस ने बताया की एलसीपी पैनल में तकनीकी खराबी आने के कारण दिक्कत आ गई थी। उसकी मरम्मत करके ठीक कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया की एलसीपी पैनल खराब होने से 11:30 बजे से 12:05 बजे तक अप व डाउन लाइन का यातायात ठप रहा था। पैनल ठीक होने पर यातायात सुचारु हो गया था ।