{"_id":"5ac912d54f1c1b99618b63b6","slug":"41523126997-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। थाना क्षेत्र के दारापुर में छह बिस्वा जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव दारापुर निवासी विद्या प्रकाश और राजेश तिवारी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते शनिवार को दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में राजेश और बेटा प्रदीप घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायलों को अस्पताल
भिजवाया। राजेश ने बताया कि अमित आदि उसके खेत पर आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। विद्या प्रकाश ने बताया कि छह बिस्वा जमीन उन्होंने गांव के ही राजपाल से 18 साल पहले खरीदी थी। राजेश ने एक साल पहले उस जमीन पर कब्जा कर लिया। सुबह विद्याप्रकाश खेत गए थे, इस दौरान राजेश और पुत्र प्रदीप ने विद्याप्रकाश को लाठी-डंडों से पीटा और तमंचा निकालकर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट
एक पक्ष से पिता और पुत्र घायल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
दारापुर में हुई घटना, एक पक्ष पर छह बिस्वा जमीन पर कब्जे का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो