फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खूनी संघर्ष देखने देर रात ही आ पहुंचे आईजी, एक गिरफ्तार

खूनी संघर्ष देखने देर रात ही आ पहुंचे आईजी, एक गिरफ्तार

Mon, 02 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष देखने देर रात ही आ पहुंचे आईजी, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। आबूनगर में बाग पर कब्जे के लिए हुए खूनी संघर्ष और आगजनी के मामले को सीएम के संज्ञान लेते ही रविवार की देर रात आईजी रमित शर्मा कोतवाली आ गए। अफसरों से मामले की जानकारी लेकर उन्होंने सात टीमें बनवाकर ताबड़तोड़ छापेमारी कराई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल और पीड़ित परिवार के घर फोर्स की तैनाती की गई है। पीएसी के साथ आरआरएफ की एक कंपनी भी लगाई गई है। सोमवार को पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का तांता लगा रहा। लेखपालों की भूमिका की भी जांच हो रही है। उधर, कड़ी सुरक्षा के बीच रामनारायण यादव के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके की नई बस्ती ईदगाह मुहल्ले में रविवार की शाम दो बीघा बाग पर कब्जे को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोपी पक्ष दो लेखपाल के साथ विभिन्न वाहनों से असलहाधारी भीड़ लेकर पहुंचा था। बाग में मवेशी बांधने वाले विरोधी पक्ष के रामनारायण यादव (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, भाई रामसिंह घायल हो गया। इलाकाई लोगों के दौड़ाने पर आरोपी कई वाहन छोड़कर भाग गए। घटना से खफा लोगों ने सदर अस्पताल के सामने जीटी रोड जाम कर दिया और छूटे वाहनों में आग लगा दी गई। करीब तीन घंटे बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला हालात को नियंत्रण में कर पाया।
विज्ञापन


मामला सीएम योगी आदित्य नाथ के संज्ञान में लेने और रविवार रात में ही 20 लाख रुपये की सहायता की घोषणा कर देने से प्रशासनिक और पुलिस अमला ज्यादा हरकत में आया। देर रात इलाहाबाद से आईजी रमित शर्मा कोतवाली आ गए। पीड़ित पक्ष से बातचीत के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पूरी रात आईजी शहर में कैंप करने के बाद सोमवार की सुबह इलाहाबाद लौट गए। उधर, तुरंत 20 लाख रुपये मुआवजे का एलान, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी के चलते पीड़ित परिवार व उनके शुभचिंतक सोमवार को बवाल की बजाय गमगीन रहे। पुलिस ने सुबह ही कड़ी सुरक्षा में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में ही ईदगाह के पीछे खेत में अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि इस मामले में शहर के खलील नगर मोहल्ला निवासी मो. शफीक के बेटे मो. शमीम उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed